Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवम्बर । आज भाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड हाथरस पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विजय शिवहरे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पार्टी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और खरीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे आयात पर निर्भरता कम हो सके और युवा पीढ़ी में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़े। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी क्षेत्रों में देश को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ है कि भारत अपनी अधिकांश आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर सके। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार, उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना आवश्यक है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और देश अधिक सक्षम बनेगा।

अभियान की जिला संयोजक एवं नगर पालिका अध्यक्ष तथा भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग की सक्रिय भागीदारी से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। उन्होंने बताया कि जहां पहले भारत रक्षा उपकरणों सहित कई वस्तुओं के लिए विदेशी देशों पर निर्भर था, वहीं आज मिसाइल, ड्रोन व नई तकनीक के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि जिन उत्पादों को बनाने में देश के नागरिक परिश्रम करते हैं, वे सभी स्वदेशी उत्पाद हैं, जिनकी खरीद देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करती है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदें और अपने परिवार को भी स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी, बकील, कवि, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र भरकर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कृष्ण अरोड़ा (काके बाबू), सुरेश अग्रवाल, कवि दीपक रफी, नन्नू मल गुप्ता, कपिल अग्रवाल, प्रदीप बंसल, लोकेश अग्रवाल, रवि वार्ष्णेय, तरुण पंकज, देवकीनंदन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, दौड़ दयाल वर्मा, हरेंद्र शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, सुमित वार्ष्णेय, मुकेश चौहान, स्मृति पाठक, सुनील कुमार, अरुण चौधरी, सुनीता वर्मा, शोभा बंसल पूनम सिंह, भीकम सिंह चौहान, भोला सिंह रावत,ओज़वीर सिंह राणा, नीरेश कुमार,शिवदेव दीक्षित, विवेक रावत, राजकुमार जैन, दंबेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रशांत शर्मा, सहित सैकड़ों व्यापारी एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page