
हाथरस 13 नवम्बर। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस गूंज द्वारा दीपावली पर्व का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ हुई, जिससे वातावरण में शुभता और सकारात्मकता का संचार हुआ। कार्यक्रम में समूह की सदस्याओं ने विभिन्न रोचक गेम्स में भाग लिया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग नृत्य और मनोरंजक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिसने पूरे आयोजन को आनंदमय बना दिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने स्नैक्स और डिनर का स्वाद भी लिया। यह दीपावली उत्सव सद्भाव, आनंद और एकता का सुंदर उदाहरण बन गया। इसी क्रम में, बहजोई में आयोजित जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5 के वार्षिक कन्वेंशन एवं अवार्ड सेरेमनी में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस गूंज को सामाजिक कार्य, जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण सुरक्षा, मेडिकल कैंप और समर कैंप जैसे योगदानों के लिए विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गुंजन दीक्षित को आउटस्टैंडिंग फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट अवार्ड और सीमा वार्ष्णेय को आउटस्टैंडिंग यूनिट डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। दीपावली उत्सव में फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय, आई.पी.पी. दीप्ति वार्ष्णेय, अध्यक्ष माधुरी वार्ष्णेय, डी.ओ.ए. सीमा शर्मा, डी.ओ.एफ. रितु वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष कल्पना गुप्ता, मीडिया प्रभारी कुसुम वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं —
श्वेता वार्ष्णेय, नमिता गोयल, रागिनी वार्ष्णेय, कुसुम लता अग्रवाल, लता वार्ष्णेय, ईशा वर्मा, पिंकी शर्मा, चित्रा गोयल, राधिका वार्ष्णेय, रंजना अग्रवाल, भावना वार्ष्णेय, गीता गुप्ता, सीता वार्ष्णेय, सीमा अग्रवाल, प्रीती वार्ष्णेय, उर्मिला गुप्ता, मधुलिका शर्मा, दीपिका वार्ष्णेय, रेखा अग्रवाल, प्रियांशी वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं।














