सादाबाद 09 नवंबर । सहपऊ कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गोली मारने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है। 7 अक्टूबर को पिस्टल से निकली गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था। गांव नगरिया निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनका पुत्र रोहित कुमार पिछले नौ साल से गांव के चिकित्सक डॉ. राम सेवक उर्फ विष्णु के यहां सहायक के रूप में काम करता था। 7 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे डॉ. विष्णु ने रोहित को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से गोली मार दी। गोली रोहित के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरेश चंद्र के अनुसार, गोली मारने के बाद डॉ. विष्णु ने उनके परिवार के किसी सदस्य को सूचना नहीं दी। उन्होंने घायल रोहित को आगरा के एसएस हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। सुरेश चंद्र को किसी अन्य व्यक्ति से अपने पुत्र को गोली लगने की सूचना मिली। सुरेश चंद्र ने बताया कि जब वे आगरा पहुंचे और रोहित को दूसरे अस्पताल ले गए, तो होश आने पर रोहित ने पूरी घटना बताई। रोहित ने कहा कि उसे डॉ. विष्णु ने गोली मारी थी। सुरेश चंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल ले जाते समय डॉ. विष्णु ने रोहित से एक वीडियो बनवाया, जिसमें उससे यह कहलवाया गया कि उसने खुद को गोली मारी है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सहपऊ कोतवाली पुलिस ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कर दी गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 23 PPS
November 9, 2025
हसायन : खेत की मिट्टी काट लिए
November 9, 2025
हसायन : खाली जमीन पर साफ-सफाई नही
November 9, 2025
हसायन : शराब पीकर झगड रहे युवक
November 9, 2025
हसायन : महिला की शिकायत पर युवक
November 9, 2025
हाथरस पुलिस ने लाउडस्पीकर उतरवाए, मानक उल्लंघन
November 9, 2025
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला,
November 9, 2025
Weather
Hathras
9:23 pm,
Nov 9, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










