
हाथरस 09 नवंबर । हाथरस के जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने आज बिहार की बरारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय सचिव तौक़ीर आलम के समर्थन में जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार अभियान में भाग लिया। इस दौरान श्री उपाध्याय ने कहा कि बरारी की जनता परिवर्तन के मूड में है और कांग्रेस व महागठबंधन के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि गाँव-गाँव और गली-गली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश तथा जनता का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता अब बदलाव चाहती है और बिहार में महागठबंधन की लहर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी और महिलाएँ सभी वर्ग कांग्रेस के साथ हैं। महागठबंधन ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर भविष्य की गारंटी है। बरारी क्षेत्र में व्यापक जनसंवाद के दौरान श्री उपाध्याय ने लोगों से अपील की कि कांग्रेस प्रत्याशी तौक़ीर आलम को भारी मतों से विजयी बनाकर बिहार में सशक्त व संवेदनशील सरकार के गठन में सहयोग दें। उन्होंने विश्वास जताया कि “बरारी की जनता बदलाव के लिए तैयार है और इस बार महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत निश्चित है।”










