सिकंदराराऊ 06 नवंबर । चुनाव आयोग द्वारा विहार में चलाए गए मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की सफलता को देखते हुए अब इसे देश के अन्य राज्यों में भी लागू किया गया है। विहार में इस अभियान के अंतर्गत 60 लाख से अधिक फर्जी वोटर हटाए गए, जिससे आगामी चुनाव को प्रभावित किया जाने वाला बड़ा खतरा समाप्त हुआ। इसी क्रम में गुरुवार को सिकंदराराऊ विधानसभा में SIR अभियान के प्रति जागरूकता और कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला विधायक कार्यालय पर आयोजित की गई। कार्यशाला में पाँचों मंडलों के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को SIR अभियान के महत्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बीएलए-2 कार्यकर्ता सरकारी बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर जाएँ और फर्जी वोट हटाने के इस अभियान को सफल बनाएं। यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, विधानसभा संयोजक पंकज गुप्ता, जयपाल सिंह चौहान, सचिन दीक्षित मंडल अध्यक्ष, सुनील कुमार मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र राजपूत मंडल अध्यक्ष, गिरीश मोहन गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, निर्मल दास, मोनू माहेश्वरी, बंटी आर्या, लोकेश जादौन, हरीश गोयल, संतोष पौरुष, नीलम माहेश्वरी, विशाल राज चौहान, दीपक उपाध्याय, दाऊदयाल वार्ष्णेय, देवेंद्र सविता, अभिनव जाखेटिया, रानू चौहान, किशनवीर यादव, बृजमोहन गुप्ता, कुंजविहारी यादव, चंद्रभान गुप्ता, कमल नयन वार्ष्णेय, राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
November 6, 2025
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में सड़क पर मौत का कोहराम!
November 6, 2025
घर से अचानक गायब हुई नाबालिग, परिजनों
November 6, 2025
फंदे से लटकता मिला युवक का शव,
November 6, 2025
ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज मांगने और
November 6, 2025
अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत,
November 6, 2025
पति पर दूसरी शादी करने का शक,
November 6, 2025
हाथरस में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर
November 6, 2025
Weather
Hathras
11:39 pm,
Nov 6, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










