
हाथरस 05 नवंबर । मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, हाथरस में गुरुवार दोपहर 12 बजे हाथरस विधानसभा की एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज प्रदेश महामंत्री श्री नगेंद्र सिकरवार शामिल होंगे। पार्टी द्वारा सभी बूथ अध्यक्ष, बीएलओ-2, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सभासद एवं नगर के सभी पदाधिकारी, साथ ही नगर में निवास करने वाले कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समयानुसार उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।भाजपा शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी रूप से सफलता सुनिश्चित हो सकेगी।












