सिकंदराराऊ 01 नवम्बर । कस्बे मे आज सुबह भगवान खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं नाचते-गाते हुए शामिल हुए और भगवान खाटू श्याम के जयकारे लगाए।
श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान की आरती उतारी। यात्रा के दौरान भक्तों ने इत्र वर्षा भी की जिससे भक्तिमय माहौल बन गया। निशान यात्रा रामलीला मैदान, मंडी गांधी गंज स्थित मंदिर से शुरू हुई। जो कि नयागंज,बड़ा बाजार, हुरमत गंज,इस्कॉन मंदिर, गौसगंज ,दमदमा, पुरानी तहसील रोड़, ब्राह्मणपुरी, बारहेसैनी, स्टेट बैंक रोड़, रोशनगंज होती हुई वापस मंडी गांधी गंज मंदिर पर आकर समाप्त हुई।यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे खाटू श्याम के भजनों और गीतों पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। निशानयात्रा में श्याम बाबा की मनमोहक मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी | इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राठी चौराहे पर निशान यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर पंकज गुप्ता, विकास वार्ष्णेय देवा, राज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, वैभव वार्ष्णेय, दाऊदयाल वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय,प्रभाकर गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, विमल माहेश्वरी, गिरीश पटेल,राधे वार्ष्णेय, सौरभ कोहली, करन श्याम प्रेमी, योगेश माहेश्वरी,रमेश माहेश्वरी,वीरेंद्र गुप्ता, तुषार वार्ष्णेय, मोनू माहेश्वरी, विशाल दरगढ, पारस गुप्ता, विनय महेश्वरी, वीना वार्ष्णेय, शशि वार्ष्णेय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।










