Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 अक्टूबर । सिकन्दराराऊ क्षेत्र के ग्राम माधुरी में एक मंदिर में रखी मिठाई खाने से लोगों की तबियत बिगड़ गई, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई। प्रशासन ने हमारा हाथरस को बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ, थाना प्रभारी निरीक्षक सिकन्दराराऊ एवं स्वास्थ्य और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का पता लगाया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को कुछ लोग मंदिर में आए, जहां उन्हें मावे के लड्डू मिले। उन्होंने उनका सेवन किया। इसके अतिरिक्त 23 अक्टूबर 2025 को भी मिठाई का डिब्बा मिला, जिसे स्थानीय लोगों ने खा लिया। इसके परिणामस्वरूप, 24 अक्टूबर 2025 से लोगों की तबियत बिगड़नी शुरू हुई। आज, 25 अक्टूबर 2025 को मुन्नी देवी पत्नी सुरेंद्र निवासी ग्राम माधुरी की तबियत अत्यधिक खराब होने पर परिजन उन्हें आगरा अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।प्रारंभिक जांच में प्रकरण फूड प्वाइजनिंग से संबंधित पाया गया। खाद्य विभाग और पुलिस टीम द्वारा मिठाई का सैम्पलिंग कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है। मिठाई सेवन से कुल 20 व्यक्तियों की तबियत खराब हुई, जिनमें से 4 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट गए, जबकि शेष 15 लोग जनपद आगरा में उपचाराधीन हैं। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है। मृतका का अंतिम संस्कार उनके परिजनों द्वारा संपन्न कर दिया गया है। घटना के संबंध में थाना सिकन्दराराऊ में सुसंगत धाराओं में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने बताया कि कानून और शांति व्यवस्था सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page