
हाथरस 19 अक्टूबर । नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 33 में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मेंडू गेट चौराहे से नयागंज चौराहे तक सीसी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने उपस्थित नगरवासियों से संवाद करते हुए कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास की गंगा बहाने के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सभासद क्षमा शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, रामजी लाल वर्मा, अशोक गोला, सुंदरम शर्मा, दिनेश सिंह नन्हे, राघवेंद्र सिंह, चंदन कुमार, श्याम प्रधान, मिलन अग्निहोत्री, वीरेंद्र सिंह कप्तान, चंद्रकांत जैन, हेमंत सेंगर, अन्नी पंडित, विवेक गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता, नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं सम्मानित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।











