
सासनी 17 अक्टूबर । आज सासनी नगर में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई, जिसका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि धर्म जागरण के कार्यकर्ताओं ने सासनी नगर संयोजक अनिल मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत और सम्मान किया। इस यात्रा में सभी कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर एव पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया और बाद में सभी यात्रा में शामिल जन समूह को जलपान कराया गया। साथ में हाथरस से आए मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्राचारक जयकिशोर ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माला अर्पित की और कहा की समाज में सभी वर्गों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। समाज में सभी हिंदू हैं, ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सद्भाव का वातावरण बनता है। समाज के सभी लोगों को समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए, जिससे समाज में समरूपता एवं सद्भाव की भावना बनी रहे। इस समय लगभग 30 कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में थे। इनमें जिला संयोजक धर्म जागरण प्रवीण शर्मा, सह जिला संयोजक रवि चौधरी, पर्यावरण संयोजक विपिन गौड एवं जिला कृषि सुखबीर सिंह के साथ खंड संयोजक योगेंद्र और खंड नगर के अनेकों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राजेंद्र जैंन, सुरेश चंद्र वर्मा,रणधीर सिंह राणा, प्रेम दत्त शर्मा , खगेंद्र शास्त्री , विभाग गौ सेवा प्रमुख अंशुल शर्मा , राजकुमार शर्मा,रविकांत शर्मा, अनमोल जी, सुभेंद्र पाठक , देवेश पचौरी, लव तोमर, लवकुश शर्मा ,अभिषेक शर्मा,कुलदीप चौहान, शीलेंद्र सिंह,त्रिलोक भारद्वाज,अरविंद वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, उमेश चंद्र गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।











