
हाथरस 16 अक्टूबर । सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल ने इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में चार हाउस – आग्नेय (पीला), ईशान्या (लाल), नैरृत्य (नीला), व वायव्या (हरा) ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ईशान्या हाउस ने पहला स्थान, नैरृत्य हाउस ने दूसरा स्थान व वायव्या हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. जी डी पाटिल ने छात्रों को वॉलीबॉल को एक अच्छा खेल बताते हुए कहा कि वॉलीबॉल से हाथ और आंखोंका समन्वय बढ़ाता है और एकाग्रता बढ़ती है! उन्होंने विजेताओका अभिनंदन किया! श्री राजेश गौतम मुख्य अतिथि थे! इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक आशीष मोहम्मद और निशा शर्मा उपस्थित थे।








