सादाबाद : सड़क दुर्घटना में वृद्ध हुआ घायल, हाइवे पर नगला झुन्ना के निकट कैंटर ने टैंपो को मारी टक्कर

सादाबाद 12 अक्टूबर । आगरा राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। नगला झुन्ना के पास एक मैक्स वाहन ने यात्रियों को उतारने के लिए रुके एक टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में नगला खेम जारऊ निवासी राधा रमन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। टेंपो में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। यह घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे नवीन मंडी समिति के सामने हुई, जब टेंपो यात्रियों को उतारने के लिए रुका था। तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित मैक्स ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।