हाथरस 08 अक्टूबर । आज क्रॉप लाइफ इंडिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र, हाथरस द्वारा किसानों के लिए कृषि रसायनों के सुरक्षित एवं जागरूक उपयोग तथा असली कृषि रसायनों के प्रयोग के लिए एक किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के इंचार्ज डॉ. ए. एच. वारसी ने की। संगोष्ठी में आलू की वैज्ञानिक खेती और कृषि रसायनों के सुरक्षित उपयोग से संबंधित जानकारी डॉ. बी. के. यादव, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. शैलजा, डॉ. आकांक्षा और डॉ. सुरेंद्र कुमार ने किसानों को प्रदान की। कार्यक्रम में 85 किसानों ने भाग लिया। किसानों को पीपीपी किट पहनकर स्प्रे करने की सलाह दी गई और इसका लाइव डेमो भी दिखाया गया। किसानों को असली और नकली कीटनाशकों की पहचान, स्प्रे करते समय ध्यान रखने योग्य सावधानियों और उत्पादन बढ़ाने के उपायों के बारे में विशेष जानकारी दी गई। साथ ही, सरसों में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन और रासायनिक उर्वरकों की निर्भरता कम करने के उपाय के बारे में डॉ. बलबीर सिंह, कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस प्रकार किसानों को वैज्ञानिक खेती और रसायनों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।