
हाथरस 07 अक्टूबर । महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज सुबह हाथरस में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। रोडवेज बस स्टैंड से शुरू हुई इस फेरी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी एवं ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। प्रभात फेरी के आयोजन से पहले महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की गई। फेरी में कई झांकियां शामिल थीं, जो शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरीं। फेरी में शामिल लोग बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों पर सवार थे और “महर्षि वाल्मीकि की जय हो” जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर के कई स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रेम बिहारी चटर्जी, राजू पाथरे, अर्जुन वाल्मीकि, रत्नेश चटर्जी, खुशियाल चटर्जी, भाजपा नेता अर्जुन बाल्मीकि, बद्री लाल चौहान, विवेक बाल्मीकि, बबलू हैशमुख, रणवीर चौधरी, दिलीप डब्बू, अनिकेत, बाल्मीकि, उमेश चंचल, विशाल, गोलू, अमर दीप, संदीप बाबा, विवेक चौहान, रिशव, अशोक, फौजी, ज्ञानदास, प्रवीण खंडेलवाल, छोटू राणा, मोहित चौहान, संकर लाल, मनोज मालिक, लखन चटर्जी, सुमित पाथरे, सोनू पहलवान, अमर दीप, देवा पहलवान, अनिल वर्मा, बोना गुरु, भोले नवीपुर, करन ठाकुर, आदि मौजूद रहे।












