Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 अक्टूबर । धनगर समाज की एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करने और समाज को समान अधिकार देने की मांग की गई। यह मांग उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिमा लगाने और धनगर समानता अधिकार के साथ सभी के प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित थी।

कार्यक्रम के आयोजक और धनगर समाज के प्रमुख दिव्य कृष्णा जादूगर ने संबोधित करते हुए बताया कि सादाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विशाल प्रतिमा के साथ-साथ पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओं में उनकी प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। उन्होंने ‘धनगर समानता अधिकार’ की भी वकालत की। जादू ने सवाल उठाया कि नेताओं और धनवान लोगों के पास धनगर प्रमाण पत्र हैं, लेकिन गरीब और कमजोर लोगों के पास क्यों नहीं। उन्होंने इसे सरकार और कानून प्रशासन का अन्यायपूर्ण फैसला बताया। उन्होंने सरकार से गरीब और पैसे वालों के लिए समान नियमों पर जवाब मांगा। दिव्या कृष्णा जादू ने कहा कि यदि 2027 तक सही न्याय और सम्मान नहीं मिला, तो उनके नेतृत्व में धनगर समाज एक विशेष बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में राजकुमार धनगर (पूर्व जिला पंचायत), डॉ. दरब सिंह, श्री दिनेश चंद्र, रामजी लाल धनगर, मनोज धनगर, ध्रुव धनगर, ओमप्रकाश धनगर सहित सर्व समाज के वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिज्ञा ली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित नहीं हुई और ‘धनगर हक अधिकार’ में समानता से वंचित लोगों को न्याय नहीं मिला, तो जल्द ही बड़ी संख्या में ‘महा क्रांति’ होगी। यह आंदोलन धनगर समाज के विधायक, सांसद और अन्य पदों पर बैठे प्रमुख लोगों के बीच शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page