हाथरस 06 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी ने सदर विधानसभा क्षेत्र में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि गिर्राज सिंह ने जीएसटी और व्यापारिक नीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता पं. विष्णु गौतम ने की, जबकि स्वागत अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी अतिथियों का सत्कार किया। सांसद अनूप प्रधान और भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी भी मंचासीन रहे। आयोजन का संचालन संयोजक बौं. प्रशांत शर्मा ने किया और सहसंयोजक अंकित गौड ने उपस्थित व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान घटी जीएसटी मिला उपहार के नारे लगाए।
मुख्य अतिथि गिर्राज सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी में छूट और व्यापार को सरल बनाने के उपायों की जानकारी दी और कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए। सम्मेलन में मंच संचालन और व्यवस्थाओं का जिम्मा प्रतीक शर्मा, उद्धव नारायण उपमन्यु, शौर्य शर्मा, अशोक अग्रवाल प्रमोद देहलवी और राहुल जैन ने संभाला। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष योगेश सिंह, मंडल महामंत्री विवेक रावत, पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सैना, विष्णु गौतम, अशोक अग्रवाल, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रजत चौधरी, तरुण पंकज, प्रतीक शर्मा, अभिषेक शर्मा, सौरभ शर्मा, दिव्य भारद्वाज, रजत दीक्षित, शानू अग्रवाल, देवा पहलवान, संजय सक्सेना, अंकित गौर, उदित शर्मा, गोल्डी, श्याम मिश्रा, देवा पहलवान, देवेंद्र चौहान, मनीष अग्रवाल, मूलचंद वार्ष्णेय, पुनीत कटरा, राज सिसोदिया, नितिन गौतम, हिमांशु अग्रवाल, प्रखर गर्ग, प्रियांश खंडेलवाल, हरीश सेंगर, संजीव आंधीवाल, धर्मेंद्र पिप्पल सभासद, सभासद सुरेश चौधरी, अभिषेक शर्मा, प्रमोद मदनावत, लोकेश अग्रवाल, पंकज, देवेंद्र चौहान, हर्ष ,सोमेश शर्मा, रवि वार्ष्णेय, सभासद मनीष अग्रवाल पीपा, तरूण पंकज आदि मौजूद थे। सम्मेलन में व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा और केंद्र सरकार की योजनाओं को व्यापारियों तक पहुँचाने के प्रयास को सफल और सार्थक बताया गया।