सादाबाद 29 सितम्बर । कस्बे में धनगर वंशीय मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व आयोजित एक मंचीय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। प्रो. बघेल ने कहा कि अशिक्षा के कारण धनगर समाज सरकारी सेवाओं से दूर है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया। उनका कहना था कि शिक्षित बच्चे सरकारी सेवाओं या बड़े संस्थानों में नौकरी पाकर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं, जबकि अशिक्षित बच्चे गलत आदतों में पड़कर संपत्ति भी गंवा सकते हैं। मंत्री ने एकजुटता और शिक्षित होने का मंत्र देते हुए युवाओं से सरकारी नौकरियों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के भविष्य को सुरक्षित कर सकती है।
मातेश्वरी अहिल्याबाई शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष रवि बघेल सहित समाज के कई लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया। समिति ने बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम और निरंजन धनगर मथुरा सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों का भी सम्मान किया। इसके उपरांत, मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की झांकी पर आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह शोभायात्रा पाल, बघेल और धनगर समाज की आराध्य, इंदौर की महारानी मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित थी। शोभायात्रा में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर, भगवान गणेश, दुर्गा माता, राम दरबार, खाटूश्याम, महाराणा प्रताप, भारत माता और चंद्रगुप्त मौर्य सहित एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं। कई नामी ग्रामीण बैंड भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। शोभायात्रा मोहल्ला आगरा गेट से शुरू होकर कृष्ण टॉकीज, चौक बाजार, जवाहर बाजार, सब्जी मंडी तिराहा और रोडवेज बस स्टैंड होते हुए विनोव नगर पहुंची। सहपऊ रोड पर जाकर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष रवि बघेल, उपाध्यक्ष