Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 सितम्बर । कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध चल रहे हैं। पत्नी के अवैध सम्बन्धों से परेशान पति ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। यह देख पत्नी के होश उड़ गए। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। लहूलुहान हालत में पति को उपचार के लिए पत्नी जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार कर अस्पताल में भर्ती कर लिया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायल की पत्नी को उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए बोल दिया। कुछ देर तक घायल अस्पताल में भर्ती रहा, लेकिन बाद में उसकी पत्नी उसे अपने साथ लेकर चली। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसे लेकर पत्नी का कहना है कि उसका मायका फिरोजाबाद में है और ससुराल हाथरस में है। उसके पति उस पर शक करते है कि उसके कही और संबंध हैं। इसी बात को लेकर रोजाना झगड़ा करते हैं। लोगो का लाखों रूपये का कर्ज हो गया है। पति कुछ करता नहीं है। पत्नी मेहनत करके लोगों का कर्ज दे रही हूं, यह उल्टे सीधे आरोप लगाते हैं। पति ने खुद अपना गला काटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page