Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 सितम्बर । कल रविवार को त्रि भैरवनाथ सिद्ध पीठ मंदिर में प्रातः विधि विधान के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मां काली को प्रसन्न करने हेतु पूर्ण आहुति दी गई। यज्ञ एवं भोग प्रसाद का समापन मां काली के जयकारों के साथ प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां कंकाली देवी की पदयात्रा से किया गया, जिसमें ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री डाली माहौर, वासुदेव माहौर, संस्थापक डॉ जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी ने सामूहिक रूप से फीता काटकर भाग लिया। इसके पूर्व आमंत्रित माननीय सदस्यों और भक्तजनों का पीत पटिका पहनाकर सम्मान किया गया तथा माल्यार्पण और प्रतीकचिन्ह प्रदान कर आदर व्यक्त किया गया। विधि विधान के अनुसार, छत्र सुसज्जित रथ पर मां कंकाली देवी को विराजमान किया गया। पदयात्रा में मुख्य रूप से व्यवस्थापक मंडल के सदस्य एवं समाजसेवी जैसे सौरभ वर्मा, सुधाकर सिंह, अजय, हरीश वर्मा, ओमप्रकाश, बालकृष्ण, पंकज, प्रमोद वर्मा, रघुवीर अस्थाना, सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, आदित्य स्वरूप शर्मा शामिल थे। भारी संख्या में भक्तजन जैसे राजेश्वरी देवी, रीता देवी, पुष्पा देवी, मंजू, सोनी वर्मा, गीता देवी, हंसमुख, चंदा देवी, विद्यावती, कंचन देवी, संजीव किन्नर, अजय चौहान, दीपक यादव, मुकेश खन्ना, ओम प्रकाश वर्मा पदयात्रा में सम्मिलित हुए और माता रानी के जयकारे लगाते हुए चलें। पदयात्रा त्रिभैरवनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर रमनपुर चामुंडा मंदिर, भैरव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर पुष्प वर्षा, आरती वंदन और स्वागत के साथ पूरी की गई। भक्तजन मां के गीतों पर नाचते-गाते जयकारे लगाते हुए पदयात्रा में सम्मिलित हुए। अंत में सभी भक्तजन मां कंकाली के दर्शन कर भावपूर्ण नमन किए और प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page