हाथरस 25 सितम्बर । माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज श्री नेहरू स्मारक भगवानदास इंटर कॉलेज, मेंडू में किया गया। प्रतियोगिता का निर्देशन जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोज कुमार राजपूत, उपप्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत और नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाह ने किया। प्रतियोगिता में हाथरस जिले की चारों तहसीलों की टीमों ने भाग लिया। राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार और लाखन सिंह ने प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का आगाज किया।
अंतिम परिणाम
-
14 वर्षीय बालिका वर्ग : विजेता – सासनी तहसील, उपविजेता – हाथरस
-
17 वर्षीय बालिका वर्ग : विजेता – सिकंदराराऊ तहसील, उपविजेता – सादाबाद
-
19 वर्षीय बालिका वर्ग : विजेता – सिकंदराराऊ तहसील, उपविजेता – हाथरस
-
14 वर्षीय बालक वर्ग : विजेता – सिकंदराराऊ तहसील, उपविजेता – हाथरस
-
17 वर्षीय बालक वर्ग : विजेता – हाथरस, उपविजेता – सादाबाद
-
19 वर्षीय बालक वर्ग : विजेता – हाथरस, उपविजेता – सिकंदराराऊ
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जितेन्द्र कुमार जादौन, नीरज कुमार, होरीलाल, राजू सिंह दिवाकर, गौरव पाठक, मनोज शर्मा, शशिकांत यादव, मुलायम सिंह, राजेश कुमार, होमेश्वर शर्मा, संजीव कुमार राजपूत, अजय कुमार और पुष्पेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।