
हाथरस 25 सितम्बर । भारतीय जनता पार्टी हाथरस नगर के कैंप कार्यालय पर भारतीय जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने किया, जबकि संचालन महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक बहन अंजुला सिंह माहौर ने भाग लिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र व उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व जिला प्रचारक रामहरि चाहर, सीपूजी महाराज, निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सेना, मोहन पंडित एडवोकेट, रमेश राजपूत, सुरेश चौधरी, रजत अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, अंकित गौड, मनोज शर्मा, प्रदीप गुप्ता, शेखर वार्ष्णेय, विशेष कर्दम, विष्णु चौधरी आदि उपस्थित थे।














