हाथरस 22 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के बाजारों में जन जागरण अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों के बारे में लोगों को जागरूक किया। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बताया कि नेक्स्ट जेन जीएसटी भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण सुधार है, जिसे 22 सितंबर 2025 से लागू किया गया है। इसके अंतर्गत कई बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता और व्यापारियों को मिलेगा।
मुख्य सुधार इस प्रकार हैं:
-
जीएसटी दरों को दो स्लैब में विभाजित: 5% और 18%
-
दूध, पनीर, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, साइकिल और बच्चों के सामान पर कर में कमी
-
ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर कर घटाकर 5%
-
व्यक्तिगत जीवन व स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह समाप्त
-
दवाइयों, ऑक्सीजन और जांच किट पर कर में बड़ी कटौती
-
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (टीवी, एसी, फ्रिज) पर 10% छूट
-
डीजल, पेट्रोल और सीएनजी वाहनों पर भी 10% छूट
श्री माहेश्वरी ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य व्यापार को आसान बनाना, आम आदमी को राहत देना और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भोला सिंह रावत, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, गिरीश सेंगर, अरुण चौधरी, गजेंद्र राणा, दंबेश कुमार, प्रवीण कुमार, लवकुश शर्मा, विकास अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।