सादाबाद 17 सितम्बर । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 03 जुआरियों को गिरफ्तार किया। ये अभियुक्त ग्राम कजरौठी से जंगला की ओर जाने वाली सड़क के किनारे मोबाइल टावर के पास हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने ₹37,400 नगद व 52 पत्ता ताश बरामद किया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सादाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 431/2025, धारा 13 जी एक्ट (जुआ) में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- होशियार सिंह पुत्र साहव सिंह निवासी ग्राम मीरपुर, थाना सादाबाद, हाथरस।
- राहुल सिंह पुत्र महताब सिंह निवासी ग्राम कजरौठी, थाना सादाबाद, हाथरस।
- धर्मवीर पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम कजरौठी, थाना सादाबाद, हाथरस।