Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 सितंबर । मेला श्री दाऊजी महाराज में कल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के शिविर समापन समारोह के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर एवं सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा रहे। दोनों अतिथियों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों में निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह आचार्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैया, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता वर्मा, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, तथा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय एवं दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने अपने संबोधन में कहा कि मेले में जो अतिक्रमण है, उसके सभी आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मेला क्षेत्र को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न होता है और उन्हें सूचना दी जाती है, तो वे तत्काल समाधान के लिए प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि वे कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और इसके लिए उन्हें सदर विधायक से भी शक्ति मिलती है। कार्यक्रम को मंचासीन अतिथियों के अलावा संजय सक्सैना, मोर मुकुट गुप्ता, रितु गौतम एडवोकेट आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से – प्रदीप शर्मा, विष्णु बघेल, विवेक रावत, शिव देव दीक्षित, वासुदेव माहौर, मोहन पंडित एडवोकेट, अनिल जादौन, रमेश राजपूत, रजत अग्रवाल (कार्यक्रम संयोजक), मनोज शर्मा (सह संयोजक) सहित अनेक पदाधिकारी, व्यापारी नेता और समाजसेवी शामिल थे। समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page