Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 सितंबर । जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के निर्देशन में माध्यमिक विद्यालयों की जिला शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन श्री अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामतेज ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

परिणाम इस प्रकार रहे–

  • बालिका वर्ग 14 वर्ष : प्रथम स्थान – यति (आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज हाथरस), द्वितीय – आमना (जी.एस.एस. इंटर कॉलेज मुरसान)
  • बालक वर्ग 14 वर्ष : प्रथम – ईशांत (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी), द्वितीय – विराट (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी)
  • बालिका वर्ग 17 वर्ष : प्रथम – योगिता (जी.एस.एस. इंटर कॉलेज, मुरसान), द्वितीय – तैबा अंसारी (आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस)
  • बालक वर्ग 17 वर्ष : प्रथम – तरुण (पी.बी.एस. इंटर कॉलेज, हाथरस), द्वितीय – प्रवीण (जी.एस.एस. इंटर कॉलेज, मुरसान)
  • बालिका वर्ग 19 वर्ष : प्रथम – दिव्यांशी (आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस), द्वितीय – रितिका वार्ष्णेय (आर.सी. इंटर कॉलेज, हाथरस)
  • बालक वर्ग 19 वर्ष : प्रथम – शुभम (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी), द्वितीय – माधव शर्मा (पी.बी.एस. इंटर कॉलेज, हाथरस)

प्रतियोगिता के संचालन में नीरज यादव, जितेंद्र जादौन, योगेन्द्र कुमार, मनोज शर्मा प्रवक्ता, मलखान सिंह प्रवक्ता, राजाराम शर्मा प्रवक्ता, आदेश कुमार और दिव्या उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग रहा।विजयी प्रतिभागी अब आगामी अलीगढ़ मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हाथरस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page