Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 सितंबर । कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव महामौनी निवासी 25 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र साहब सिंह गांव गारवगढ़ी निवासी अमित के साथ खेत में लगाने के लिए दवा लेने को खंदौली गए थे। दोनों युवक बाइक पर सवार हो देररात को मुरसान लौट रहे थे। इसी दौरान नगला बांस के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग अरविंद कुमार को आगरा से हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर किया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस बात की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक मजदूरी करता था। उसकी करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page