Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 सितंबर । समाज कल्याण एवं शांति संगठन (ब्रांच, हाथरस) की बैठक शहर के रेस्टोरेंट मसाला दरबार में बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री उत्कर्ष शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल प्रार्थना से हुई, इसके बाद पिछली बैठक और पूर्व में किए गए सामाजिक कार्यों की संस्तुति प्रस्तुत की गई।

बैठक के मुख्य निर्णय

हीमोग्लोबिन जांच शिविर – बेटियों के स्वास्थ्य के लिए संकल्प

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में भी निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों और मलिन बस्तियों में लगाए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद बेटियों और महिलाओं को लाभ मिल सके। बैठक में एनीमिया की समस्या पर गंभीर चिंता जताई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की लगभग 50% महिलाएँ और किशोरियाँ एनीमिया से प्रभावित हैं। इससे शारीरिक कमजोरी, शिक्षा पर असर, गर्भावस्था में जटिलताएँ और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संगठन ने केंद्र सरकार के “एनीमिया मुक्त भारत अभियान” (2018) की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज की अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का संकल्प लिया।

संस्थान का विस्तार एवं नई इकाइयाँ

संगठन को और सशक्त बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से नई इकाइयाँ खोलने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित गणमान्य सदस्य

अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश सरदाना, महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, उपमहामंत्री लव तायल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (राया वाले), सह-उपमहामंत्री दक्ष अरोड़ा, संरक्षक गोविंद प्रसाद अग्रवाल, श्रीकृष्ण अरोड़ा (काके बाबु), अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), सुनील बर्मन, केशव लाल अरोड़ा, रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा (मोनू), मोहित गर्ग, श्रीमोहन वार्ष्णेय, विनोद मित्तल, नितिन वार्ष्णेय (बी.एम.बी.), आलोक गुप्ता, दीपक गुप्ता (कोयला वाले), निशांत अग्रवाल, आयोग दीपक तथा अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page