सिकंदराराऊ (हसायन) 04 सितंबर । महर्षि कश्यप युवा संगठन के युवा नेता एवं हसायन के पूर्व सभासद श्याम कश्यप ने अपने साथियों के साथ मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सभापति वीरू साहनी का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें फूल-माला, पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। श्याम कश्यप ने सभापति वीरू साहनी को हाथरस जनपद में मछुआ समुदाय के मत्स्य पालकों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कश्यप मछुआ समाज के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जिले में कुछ कर्मचारी सहयोग करने के बजाय अड़चन पैदा कर रहे हैं। इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। इस मौके पर महर्षि कश्यप युवा संगठन के सदस्य यशवीर कश्यप, गोपाल कश्यप, अनिल कश्यप, ब्रजेश कश्यप सहित सादाबाद क्षेत्र के समाज के लोग मौजूद रहे।