Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 अगस्त । जनपद में छोटी दूरी के मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। शनिवार से हाथरस से इगलास होते हुए गोंडा और खैर के लिए बस सेवा प्रारंभ कर दी गई। इस मार्ग पर शासन ने चार मिनी बसों के संचालन को स्वीकृति दी है। पहले दिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए दो बसों का संचालन किया गया। हाथरस डिपो को शासन से 42 सवारियों की क्षमता वाली पांच मिनी बसें मिली हैं। इनका संचालन छोटे मार्गों पर किया जाना है। नई सुविधा के तहत बसें रोजाना तीन-तीन चक्कर लगाएंगी, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक यात्रियों को बस सेवा न होने के कारण टुकड़ों में टेंपो और अन्य वाहनों से सफर करना पड़ता था।

निजी बसों का संचालन तीन साल पहले बंद हुआ था

करीब तीन साल पहले तक इगलास, गोंडा और खैर के लिए दो दर्जन निजी बसों का संचालन होता था, लेकिन बाद में किसी कारणवश इन्हें बंद कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को देखते हुए हाथरस डिपो ने इस मार्ग पर मिनी बसें चलाने का निर्णय लिया।

30 अगस्त से नियमित संचालन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव ने बताया कि “30 अगस्त से इगलास, गोंडा और खैर के लिए चार मिनी बसों का संचालन शुरू किया गया है। पहले दिन यात्रियों की संख्या के आधार पर मात्र दो बसों का ही संचालन किया गया। आने वाले दिनों में सभी चारों बसें इस मार्ग पर रोजाना तीन-तीन चक्कर लगाएँगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page