सासनी 01 सितम्बर। भीमनगर गदा खेड़ा अंबेडकर पार्क स्थित सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय में पेरियार लल्लई सिंह यादव की 112 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। रविवार को पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने की और कार्यक्रम का कुशल संचालन अमर सिंह बौद्ध ने किया। वक्ताओं ने लल्लई सिंह यादव के जीवन परिचय प्रस्तुत करने के साथ उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा लल्लन सिंह यादव ने जीवन भर दलितों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया। वे अंधविश्वास पाखंड जातिवाद और रूढ़ वाद के सख्त खिलाफ थे। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार कवि वीरेंद्र जैन नारद ने कहा जीवन के अंतिम पड़ाव पर लल्लई सिंह यादव ने बौद्ध धर्म की दीक्षा लेने के बाद स्वयं को जाति सूचक शब्द से अलग कर लिया और बौद्ध कहलाए। जाति धर्म से ऊपर उठ कर समाज के उत्थान के लिए लल्लई सिंह बौद्ध के आदर्श को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम में संस्था के महासचिव मास्टर राजेश बौद्ध, मास्टर जयप्रकाश ,प्रेम सिंह ,राजेश बौद्ध, दिनेश बौद्ध, विजय सिंह राणा सहित पुस्तकालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Check latest article from this author !
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज ने मूकबधिर बच्चों को वस्त्र वितरित किए
September 17, 2024
जयकारों के साथ अनंत चतुर्दशी पर हाथरस में हुआ गणेश विसर्जन
September 17, 2024
Related Posts
रक्षाबंधन : ब्रज क्षेत्र में दम तोड़ रही बूरा खाने की परम्परा
August 19, 2024
Recent Posts
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज ने मूकबधिर
September 17, 2024
जयकारों के साथ अनंत चतुर्दशी पर हाथरस
September 17, 2024
दाऊजी मेले में हुआ अखिल भारतीय ब्रजभाषा
September 17, 2024
प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का शानदार मौका, ग्रेजुएशन
September 17, 2024
करंट की चपेट में आने से किशोरी
September 17, 2024
बाइकों की भिडंत में दो युवक घायल,
September 17, 2024
गांव रामपुर में 15 वर्षीय किशोर को
September 17, 2024
Weather
Hathras
10:54 pm,
Sep 17, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap