हाथरस 31 अगस्त । खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में हुआ। अंतिम दिन जूनियर आयु वर्ग के बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 102 बालक और 55 बालिकाओं सहित कुल 157 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सिकंदराराऊ विनरेंद्र सिंह राणा और विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह (गुड्डू चौधरी) रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों व निर्णायकों को पुरस्कृत किया। समापन समारोह की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव ने की। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव राज सिंह व अन्य अधिकारियों ने भी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री राणा ने खिलाड़ियों से लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प के साथ खेलने का आह्वान किया, जबकि विधायक गुड्डू चौधरी ने अनुशासन और नियमित दिनचर्या पर बल दिया। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी मोहन सिंह आर्य को भी सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
बालक वर्ग
-
100 मीटर दौड़ : वंश मड़ोलिया (प्रथम)
-
200 मीटर दौड़ : प्रेम (प्रथम)
-
400 मीटर दौड़ : रजत (प्रथम)
-
800 मीटर दौड़ : रोहित चौधरी (प्रथम)
-
1500 मीटर दौड़ : ललित (प्रथम)
-
3000 मीटर दौड़ : रोनी (प्रथम)
-
गोला फेंक : रोहित कुमार कुशवाह (प्रथम)
-
चक्का फेंक : अभिषेक चाकर (प्रथम)
-
भाला फेंक : अनुज (प्रथम)
-
ऊँची कूद : गजराज (प्रथम)
बालिका वर्ग
-
100 मीटर दौड़ : कविता (प्रथम)
-
200 मीटर दौड़ : डॉली (प्रथम)
-
400 मीटर दौड़ : रचना (प्रथम)
-
800 मीटर दौड़ : लवली धनगर (प्रथम)
-
1500 मीटर दौड़ : राधा (प्रथम)
-
2000 मीटर दौड़ : प्रिया (प्रथम)
-
गोला फेंक : तनिष्का (प्रथम)
-
चक्का फेंक : डॉली (प्रथम)
-
ऊँची कूद : अंजली (प्रथम)
अंत में जिला विकास अधिकारी ने दोनों विधायकों सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। प्रतियोगिता का सफल आयोजन उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के निर्देशन में हुआ।