हाथरस 30 अगस्त । 114वाँ मेला श्री दाऊजी महाराज एवं द्वितीय प्रांतिकृत मेला श्री दाऊजी महाराज में आज कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ हाथरस द्वारा ब्रज संस्कृति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतीश गौतम, हाथरस के सांसद अनूप वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, अलीगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल चौधरी ‘लाला प्रधान’, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एड. अनुराग अग्निहोत्री, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, उद्योगपति श्री गौरी शंकर गौतम, कलेक्ट्रेट परिवार के मुखिया जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक, एडीएम वित्त एवं राजस्व बसंत अग्रवाल, एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र, एसडीएम राज बहादुर चौधरी, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह सहित समस्त कलेक्ट्रेट परिवार के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुश्री गीतांजलि शर्मा ने विशेष प्रस्तुति दी, जबकि संचालन एवं गायन का कार्य हेमा शर्मा ने किया। इस अवसर पर देव, अनुज चौधरी, जिलाध्यक्ष राज कुमार व्यास, जिला मंत्री सुनील गौतम, सहयोगी शशि कांत गौतम, राहुल चौधरी, प्रताप चौधरी, सचेंद्र उपाध्याय, कल्पना, स्नेहलता, ज्योति शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों का कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।