Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 अगस्त । भाजपा जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में भाजपा के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में आगामी अभियानों, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तथा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सभी अभियान समान रूप से सफल हों और योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचनी चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र राणा, सदर विधायक अंजुला माहौर, क्षेत्रीय मंत्री डोली माहौर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page