हाथरस 13 अगस्त । विश्व हिंदू महासंघ हाथरस की बैठक मंगलवार को नयागंज स्थित आंधीवाल पैलेस में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन के पुनर्गठन और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा करना था। इस अवसर पर मार्गदर्शन प्रदेश मंत्री योगेंद्र सिंह गहलौत ने दिया, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सह मंडल प्रभारी प्रशांत मिश्र उपस्थित रहे। प्रशांत मिश्र ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आदेश और जिलाध्यक्ष प्रखर वार्ष्णेय की संस्तुति पर, ब्रज संभाग प्रभारी शरद प्रजापति ने जिले व नगर के कई पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और पटका पहनाकर जय श्री राम के नारों के बीच स्वागत किया गया।
नव नियुक्त पदाधिकारी
-
मातृशक्ति प्रकोष्ठ – संतोष जोशी (जिला प्रभारी), रूमी अग्रवाल (जिला अध्यक्ष), राधा अग्रवाल, यामिनी वार्ष्णेय, वंदना शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), डिंपल वार्ष्णेय (नगर अध्यक्ष), पूजा (नगर उपाध्यक्ष), प्रभा वार्ष्णेय, पूनम गौड़ (सदस्य)
-
अधिवक्ता प्रकोष्ठ – एड. मनोज सिसोदिया (जिला अध्यक्ष), हिमांशु चौधरी ‘हरिओम पहलवान’ (जिला उपाध्यक्ष)
-
व्यापार प्रकोष्ठ – राजकुमार वार्ष्णेय (जिला अध्यक्ष), जीशान भाटिया (जिला उपाध्यक्ष)
-
गौ रक्षा प्रकोष्ठ – प्रशांत प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष), अश्विनी मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष), अरुण शर्मा, मनीष चौधरी (जिला मंत्री)
-
युवा प्रकोष्ठ – रौनक वार्ष्णेय (जिला अध्यक्ष), चेतन वार्ष्णेय (जिला उपाध्यक्ष), राजीव कुमार सिंघल (जिला संयोजक), माधव अग्रवाल (जिला महामंत्री)
-
विहिम – योगेश राठौर (जिला संयोजक), उमेश उपाध्याय (जिला उपाध्यक्ष), काको शर्मा, रूपेश चौहान, आशीष वार्ष्णेय (जिला मंत्री), योगेश शर्मा (नगर अध्यक्ष), प्रशांत कुमार, अरुण कुमार (नगर मंत्री)
बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे जोश के साथ संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।