हाथरस 11 अगस्त । शहर के आगरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व भाजपा नगर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने सरस्वती माता के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने विजय वार्ष्णेय (स्टील) को प्रदेश महामंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए पद की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की हाथरस जिले की कमेटी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कमेटी द्वारा कार्यक्रम के दौरान जनपद के पत्रकारों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की जिला कमेटी द्वारा शहर के व्यापारियों को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
.
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की जिला कमेटी द्वारा शहर कमेटी, युवा जिला कमेटी व नगर युवा कमेटी का भी गठन किया गया। सभी व्यापारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवीन कार्यकारिणी द्वारा व्यापारियों को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में समस्त व्यापारियों को अधिकारियों की आंख में आंख डालकर बात करने की सलाह दी और अपने किसी भी कार्य को, जो अधिकारी ना कर रहे हो, उनको मुझ तक भेजने के लिए प्रयास करें, जिससे मैं उसे अधिकारी का संज्ञान लेकर आपके अधिक से अधिक कार्य कर सकूंगा। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री के साथ फिरोजाबाद नगर की उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी की संगठन मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल में से अनूप अग्रवाल, उदय, राधा माधव शर्मा, प्रवीण वार्ष्णेय, डॉ अंशुल सेंगर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनूप अग्रवाल उदय एवं जिला अध्यक्ष अजय राघव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को एड राधा माधव शर्मा, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मूलचंद वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय व डॉ अंशुल सेंगर ने सम्बोधित किया।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
- संरक्षण मंडल (हाथरस) – सुनीत आर्य, अनुप अग्रवाल, प्रवीन वार्ष्णेय, राधामाधव शर्मा, डॉ. अंशुल शेंगर, श्री कृष्ण अग्रवाल
- जिला कमेटी हाथरस – अजय राधव (अध्यक्ष), दीपक वार्ष्णेय (महामंत्री), शेखर वार्ष्णेय (संगठन मंत्री), विकास वार्ष्णेय (उपाध्यक्ष), विशाल वार्ष्णेय (उपाध्यक्ष), विवेक वार्ष्णेय (उपाध्यक्ष)
- युवा जिला कमेटी – विपिन वार्ष्णेय (अध्यक्ष), नितिन वार्ष्णेय (महामंत्री), तुषार अग्रवाल (कोषाध्यक्ष)