हाथरस 22 जुलाई । सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी वर्ग (नर्सरी से यूकेजी) के नन्हे विद्यार्थियों ने ‘व्हाइट डे सेलिब्रेशन’ के माध्यम से सफेद रंग की पवित्रता, शांति और मासूमियत को जीवंत रूप दिया। यह आयोजन नन्हे बच्चों के लिए न केवल रंगों की पहचान, बल्कि भावनात्मक अभिव्यक्ति और सौंदर्यबोध के विकास का भी एक अनूठा अवसर बना। इस अवसर पर बच्चे सफेद पोशाकों में परी और देवदूत जैसे प्रतीत हो रहे थे। कक्षाओं को सफेद फूलों, गुब्बारों, खिलौनों और अन्य सजावटी वस्तुओं से सजाया गया, जिससे विद्यालय परिसर एक शांत और उल्लासमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। बच्चों ने हिंदी और अंग्रेज़ी में सफेद रंग से जुड़ी वस्तुओं की पहचान की, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कविता पाठ ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि सफेद रंग शांति, स्वच्छता, पवित्रता और मासूमियत का प्रतीक है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जी. डी. पाटिल ने बच्चों को संबोधित करते हुए सफेद रंग के गहरे भावार्थ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सफेदी केवल रंग नहीं, बल्कि निष्कलंकता और चरित्र की शुद्धता का प्रतीक है। इस आयोजन को सफल बनाने में समन्वयक नूतन शर्मा और कक्षा अध्यापिकाएं रितु जैन, बबीता कौशिक व पारूल अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !


घरेलू विवाद में महिला ने खाया ज़हर, समय रहते बची जान
July 22, 2025
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में धान की रोपाई से लौट
July 22, 2025
घरेलू विवाद में महिला ने खाया ज़हर,
July 22, 2025
सड़क हादसे में सासनी के व्यक्ति की
July 22, 2025
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर 44 हजार
July 22, 2025
आयुष मंत्रालय व सीसीआरएच द्वारा होम्योपैथी को
July 22, 2025
डायरिया से 10 माह के मासूम अहान
July 22, 2025
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले : महिलाओं
July 22, 2025
Weather
Hathras
11:15 pm,
Jul 22, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap