Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 अगस्त । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में की गई। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त को मैण्डू नहर से अंडरपास जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नाजिर पुत्र रसूल मोहम्मद, निवासी नगला सक्कन, थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पर मुकदमा अपराध संख्या 223/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव मय पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page