सिकंदराराऊ 09 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ने आज नया इतिहास रचते हुए एक दिन में 37 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण करने का लक्ष्य प्राप्त किया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ से अधिक पौधारोपण करके राज्य ने अपने वन आच्छादन क्षेत्र में 5 लाख एकड़ से अधिक की वृद्धि की है। इसी क्रम में आज राज्यव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान चलाया गया। सिकंदराराऊ में अंबेडकर पार्क, जीटी रोड पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सिकंदराराऊ मंडल स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदराराऊ विधायक पुत्र डॉ. तरुण राणा रहे, जिन्होंने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वृक्षारोपण को माँ के प्रति श्रद्धांजलि और भावनात्मक जुड़ाव बताते हुए इसे जीवनदायिनी संस्कृति का प्रतीक बताया। इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ पौधा लगाना नहीं, बल्कि उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी को अपनाना भी है।
वृक्षारोपण अभियान में पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, मुकुल कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष, सूरज वार्ष्णेय मंडल उपाध्यक्ष, किशनवीर यादव मंडल उपाध्यक्ष, कुंज बिहारी वर्मा, गिरीश मोहन गुप्ता, निर्मल दास, दीपेश वाल्मीकि, कमलेश शर्मा, मीना कुशवाहा, देवेंद्र सविता, प्रिंस ठाकुर, संदीप वाल्मीकि, सतीश यादव,सभासद कमल नयन वार्ष्णेय, अमर सभासद, पवन ठाकुर,देव कुमार सभासद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।