Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक “विकसित भारत का अमृत काल – 11 साल बेमिसाल” विषय पर केंद्रित रही। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय एवं श्री दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने भाग लिया, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सेना ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व ऐतिहासिक उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। मंच पर विशेष रूप से उपस्थित अतिथियों में भीकम सिंह चौहान, भोला सिंह रावत, सुनीता सिंह, अखिलेश गुप्ता एवं रजत अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम को सुचेता जॉन, रितु गौतम और अमित भौतिका सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने मोदी सरकार के 11 वर्षों में हुए ऐतिहासिक बदलाव, गरीब कल्याण योजनाएं, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला।

कार्यकर्ताओं की सशक्त भागीदारी

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से रामकुमार महेश्वरी, विष्णु बघेल, गोपाल सिंह चौहान, रमेश राजपूत, सुरेश चौधरी, अशोक गोला, मनीष अग्रवाल पीपा, जितेंद्र प्रधान, मनोज शर्मा, मोहित उपाध्याय, गौरव कांत शर्मा, प्रदीप सिंह, श्याम मिश्रा, डॉ. राजकुमार गुप्ता, पिंटू खटीक, अंकित गौड़, सुनीत आर्य, नरेंद्र ग्रोवर, प्रमोद गोस्वामी, राजकुमार जैन, आशीष गुप्ता, अशोक कुमार, विजय वर्मा, दीपक माहौर, देवेश गौतम, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुलश्रेष्ठ, अमित पौरुष, महावीर प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा, संगठन सशक्तिकरण और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page