हाथरस 19 मई । मथुरा-बरेली नवनिर्मित हाईवे के प्रथम फेज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब इस पर वाहन दौड़ाने पर चालकों को टोल देना होगा। जवार गांव के पास बना टोल प्लाजा शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था बंशीलाल गुुप्ता एंड कंपनी के अधिकारियों ने इसका पूजन कर शुभारंभ कर दिया है। मथुरा-बरेली हाइवे का निर्माण कार्य लगभग ढाई वर्ष से चल रहा है। पहले फेज में राया के पास से हाथरस के वाहनपुर तक हाइवे बनकर तैयार है। कुछ काम रह गया है। इसके बाद सिकंदराराऊ की तरफ दूसरे फेज का काम प्रगति पर है। मेंडू से काेयल तक हाइवे को चालू कर दिया गया है। 33 किलोमीटर के इस हाइवे में जवार गांव पर टोल प्लाजा बनाया गया है। पूजन के बाद यहां टोल टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हाथरस के मेंडू से राया क्षेत्र के गांव कोयल तक हाइवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। काेयल गांव में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह भी कुछ माह में तैयार हो जाएगा। इसके बाद वाहन फर्राटा भरते हुए मथुरा तक जा सकेंगे।
टोल की दरें
- कार/जीप- 65, 100
- छोटे व्यवसायिक वाहन- 105, 160
- बस-ट्रक, 220, 335
- कामर्शियल व्हीकल- 240, 365
- हेवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी 350, 525
- ओवर साइज व्हीकल- 425, 635