अलीगढ़ 15 मई । दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ में ग्रीष्मकालीन शिविर चल रहा है । इस शिविर में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन क्रियाओं में प्रमुख रूप से नृत्यकला, नाट्यकला, संगीत वोकल और इन्स्ट्रुमेंटल, क्रिकेट, फुटबाल, खो-खो, चैस, कैरम, टेबिलटेनिस, कोडिंग आदि शामिल हैं। साथ ही बच्चों के अंदर आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए अनोखे खेलों के माध्यम से विभिन्न क्रियाओं व खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास व आसनों का अभ्यास करवाया जा रहा है । संगीत गायन में हारमोनियम पर गीत तथा संगीत वादन में कीबोर्ड गिटार, कांगो, आक्टो पैड एवं ड्रम बजाना सिखाया जा रहा है। छात्रछात्राओं द्वारा लड़ाई आतंकवाद से, क्रिएटिव स्टाइल में नृत्य का अभ्यास कराया जा रहा है जिसमें बच्चे आनंद पूर्वक भाग ले रहे हैं। आर्ट एण्ड क्राफ़्ट में केनबास का वेश बनवाया। टेपिंग करके रंगबिरंगी डिजाइन बनाई जा रही है। बच्चे बडे़ जोश एवं उत्साह के साथ ऊर्जात्मक भागीदारी कर रहे हैं। कैंप से जुड़े नियमों के बारे में बच्चों को बताया। बच्चों ने स्वीमिंग पुल में तैराकी का आनंद उठाया। कैंप में कक्षा 3 से 8 तक के करीब 300 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती झा ने कहा कि कैंप में होने वाली गतिविधियों से बच्चों के व्यक्तित्व विकास होता है। वे खेल-खेल में मनोरंजन के साथ काफी कुछ सीख रहे हैं। बच्चो के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा का उजागर करके चहुँमुखी विकास किया जा रहा है।
हमारा हाथरस डिजिटल न्यूज़ चैनल में तीन वर्षों से कार्यरत हैं। हमारा हाथरस से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि। अलीगढ़ के धर्मसमाज महाविद्यालय से विधि विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। हमारा हाथरस समाचार में आईटी एवं पोलिटिकल एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर
July 14, 2025
हाथरस में कांवड़ यात्रा देखते समय हादसा,
July 14, 2025
नगला ताल में खेत पर गए बुजुर्ग
July 14, 2025
कांवड़ यात्रा में शामिल युवक गंगा में
July 14, 2025
पत्नी से विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक
July 14, 2025
लोन का झांसा देकर पड़ोसी ने ठगे
July 14, 2025
परिजनों से कहासुनी के बाद युवक ने
July 14, 2025
Weather
Hathras
10:04 pm,
Jul 14, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap