
वर्षा वार्ष्णेय ने अपने कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी पदाधिकारियों ने सराहा। आगामी सत्र 2025-27 के लिए वरिष्ठ पदाधिकारी कविता गोयल ने सोनल अग्रवाल (जिलाध्यक्ष), पूजा वार्ष्णेय (सचिव) और शालिनी अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) के नाम प्रस्तावित किए, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। वर्तमान जिलाध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित और शुभकामनाएं दी गईं।
महिला सशक्तिकरण को लेकर प्राथमिकताएं
राष्ट्रीय और जिला स्तर के नेताओं ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करना और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव पूजा वार्ष्णेय और
कोषाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा “महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और आर्थिक अवसर मिलें, यही महिला विकास की असली बुनियाद है। हम महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने, सामाजिक दृष्टिकोण में सुधार लाने और समानता का दर्जा दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।”
महिला इकाई का उद्देश्य
नवगठित समिति ने यह भी कहा कि वह महिला सशक्तिकरण, जागरूकता अभियान, और सामाजिक न्याय के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्य करेगी, ताकि समाज में महिलाओं की भूमिका और अधिकार दोनों मजबूत हो सकें। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय और जिला इकाई की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन की गरिमा को आगे बढ़ाएंगे और महिला वर्ग को संगठित व सशक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।