Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 29 अप्रैल । विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत विष्णुपुरी के माजरा छोटे से गांव अजमतपुर अजगरा की रहने वाली युवती पायल सिंह ने वियतनाम और लाओस की पर्वत चोटियों को फतह कर एक नया इतिहास रच दिया है। पायल सिंह, जो यूपीएससी एस्पिरेंट भी हैं, ने वियतनाम की सबसे ऊंची पर्वत चोटी फांसिपन (3143 मीटर) और लाओस की चोटी फू बिहिया (2819 मीटर) को फतह करके भारत की पहली महिला बनने का गौरव हासिल किया। पायल ने बताया कि वियतनाम के फांसिपन पर्वत को “रुफ ऑफ इंडोनेशिया” भी कहा जाता है, और यह वियतनाम का सबसे ऊंचा पर्वत है। पायल ने 22 अप्रैल 2025 को वियतनाम के लिए यात्रा की थी। पर्वतारोहण के प्रति उनके जुनून का पता तब चला जब उन्होंने 2022 और 2023 में उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) से एडवेंचर कोर्स किया। पायल ने लाओस की पर्वत चोटी पर चढ़ने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए डॉ. अल्का शर्मा का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने Ireniq Body Soul & Mind Essential Oils (IRENIQ ‘Group) के जरिए उनका स्पॉन्सर किया। डॉ. अल्का शर्मा से मिलने के बाद पायल ने उन्हें आशीर्वाद लिया और अभियान की सफलता की कामना की। वियतनाम रवाना होने से पहले पायल सिंह ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज भेंट करते हुए अपने अभियान के लिए शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

पायल सिंह ने बताया कि वह एक किसान परिवार से आती हैं, जहां उनके पिता अनिल कुमार एक किसान हैं। उन्होंने अपने कठिन सफर के बारे में बताया कि उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, खासकर फंड जुटाने में मुश्किलें आईं, लेकिन इन सब चुनौतियों ने उनका हौसला नहीं तोड़ा। पायल का कहना है कि जीवन में आने वाली मुश्किलें उसे कभी भी अपने लक्ष्य से नहीं भटका पाईं, और वह एक दिन माउंट एवरेस्ट को फतह करके अपना और अपने देश का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page