हाथरस/सासनी 28 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आगामी 30 अप्रैल को जनपद हाथरस के दौरे पर आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, ब्रजेश पाठक 10:50 बजे एयरपोर्ट अलीगढ़ पर आगमन के बाद हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका पहला कार्यक्रम 11:15 बजे सासनी में आयोजित होगा, जहां वह परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता से भी संवाद करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम 11:50 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पहुंचेंगे। यहाँ उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।
आखिरी कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री 12:45 बजे एअरपोर्ट अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, स्वच्छता और समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की गई है।