Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अप्रैल । साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र, राष्ट्रीय कवि संगम, काका स्मारक समिति, ब्रज कला अकादमी, संस्कार भारती आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों ने साहित्यिक संस्थाओं के संरक्षक आशु कवि अनिल बोहरे की पत्नी आशा शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके आवास जवाहर भवन, रूई मंडी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम ब्रज कला केंद्र की ओर से चंद्रगुप्त विक्रमादित्य राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से कवियत्री मनु दीक्षित, काका स्मारक समिति की ओर से डॉक्टर जितेंद्र शर्मा, संस्कार भारती की ओर से चेतन उपाध्याय, और ब्रज कला अकादमी की ओर से सोनाली वार्ष्णेय ने आशा शर्मा के छवि चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समारोह में सभी ने आशा शर्मा को मृदभाषी, सरल, सहज, प्रेम और पारिवारिक एकता की प्रतिमूर्ति बताया। उन्हें आशु कवि अनिल बोहरे के उन्नति के पथ की प्रेरणा स्रोत के रूप में याद किया। इस अवसर पर कवियत्री मीरा दीक्षित, श्याम बाबू चिंतन, रूपम कुशवाहा, बाला शर्मा, मुन्नालाल अग्रवाल, गोवर्धन दास शर्मा, दीपक रफी, कपिल नरूला और अन्य साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page