हाथरस 16 अप्रैल । अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी 27 वर्षीय पवन कुमार पुत्र लाल सिंह अपनी 25 वर्षीय पत्नी शिवानी व 11 महीने की बेटी दीप्ती को साथ लेबर अपनी ससुराल गुतहरा शादी गए थे। ससुराल में साले के बेटे के जन्म पर डस्टोन का कार्यक्रम था। उसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बुधवार की सुबह पवन कुमार अपनी पत्नी, बच्ची और 17 साल की साली प्रियंका पुत्री भूरी सिंह निवासी गुतहरा सादाबाद को साथ लेकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ आगरा रोड हतीसा पुल के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर साली को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जीजा की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची व उसकी मां को उपचार दिया गया। उसकी स्थिति सामान्य है। यहां पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !


घरेलू विवाद में महिला ने खाया ज़हर, समय रहते बची जान
July 22, 2025
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में धान की रोपाई से लौट
July 22, 2025
घरेलू विवाद में महिला ने खाया ज़हर,
July 22, 2025
सड़क हादसे में सासनी के व्यक्ति की
July 22, 2025
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर 44 हजार
July 22, 2025
आयुष मंत्रालय व सीसीआरएच द्वारा होम्योपैथी को
July 22, 2025
डायरिया से 10 माह के मासूम अहान
July 22, 2025
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले : महिलाओं
July 22, 2025
Weather
Hathras
2:05 am,
Jul 23, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap