सादाबाद 16 अप्रैल । आगरा रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट हुए सड़क हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यहां एक ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। घायलों को डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ अध्यक्ष अवनीश सागर और उनके सहयोगियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में प्रेमवती पत्नी बनी सिंह निवासी कुरसंडा और आशा पत्नी विजय सिंह निवासी नगला भोलू सादाबाद सहित 6 यात्री शामिल हैं। दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को आसपास के अस्पतालों में भेजा गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की। हादसे के समय ऑटो खंदोली से सादाबाद की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों के परिवार के लोग भी आ गए।