हाथरस 11 अप्रैल । मुरसान ब्लॉक के टुकसान गांव में विकास खंड मुरसान की क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित सीसी टाइल्स सड़क का लोकार्पण शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर व पट्टिका का अनावरण कर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से लादकर एवं पीतांबर ओढ़ाकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि यह सब स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय जी के कार्यों और उनके आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने बताया कि स्व. श्री रामवीर उपाध्याय ने हाथरस जनपद के हर गांव में विद्युत, सड़क, नाली, सामुदायिक केंद्र, बारातघर, हैंडपंप जैसे अनेक विकास कार्य कराए थे। अब जो कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें शीघ्र ही जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की निधियों से पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग : बीरेंद्र शर्मा, प्रेमपाल सिंह, रामवीर सिंह, लोकेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेश चंद्र, राघवेंद्र, गजराज सिंह, बनी सिंह, लीला सिंह, वीरेंद्र सिंह, मदन मुरारी दीक्षित, ऋषिपाल सिंह, महेश चंद्र भदौतिया, नारायण सिंह, जयनारायण सिंह, पीताम्बर डीलर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।