Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 24 मार्च । आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पुरदिलनगर की नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। नगर अध्यक्ष इन्द्रदेव पालीवाल व नगर उपाध्यक्ष अंशु वार्ष्णेय, शिल्पी महेश्वरी, शालिनी गर्ग को बनाया गया। नगर मंत्री श्वेतांत दीक्षित (कान्हा) व नगर सह मंत्री राजा ठाकुर व अभय यादव नगर आंदोलन प्रमुख, निखिल वशिष्ठ नगर आंदोलन सह प्रमुख, अजीत यादव नगर सोशल मीडिया संयोजक, शिवम दीक्षित नगर मीडिया संयोजक, आर्यन शर्मा, नगर SFD संयोजक योगेश सिसोदिया, नगर कला मंच संयोजक अनीत यादव व नगर SFS संयोजक शिवम शर्मा को बनाया गया। नगर इकाई के गठन के समय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयंत चौधरी को चुनाव अधिकारी के रूप में जिला संगठन मंत्री सर्वेश शर्मा ने निर्वाचित किया। नगर अध्यक्ष की घोषणा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयंत चौधरी ने की। वहीं नगर अध्यक्ष इन्द्र देव पालीवाल ने इकाई के अन्य कार्यकताओं को इकाई में दायित्व प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page