Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 मार्च । सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक अमन ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी युवक के पैर में लगी गोली, न्यायालय में पेश के लिए ले जा रही थी पुलिस, बिसावर चौकी इंचार्ज की पिस्टल छीन ली, सादाबाद से हाथरस लाते समय करीब दो किलो मीटर दूरी पर आगरा-हाथरस मार्ग पर दिन-दहाड़े हुई मुठभेड़। बिसावर में सात वर्षीय बच्ची से रेप के आरोपी ने पुलिस हिरासत में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अमन पुत्र चांद खां को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। नगला कोढा के पास आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही।

जब चौकी इंचार्ज बिसावर उसे बाथरूम ले जाने के लिए उतरे, तभी आरोपी ने उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली। उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जो सरकारी गाड़ी पर जा लगी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सादाबाद पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि शनिवार रात को बिसावर कस्बे में 7 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई थी। पुलिस ने नगला छत्ती थाना सादाबाद निवासी आरोपी अमन को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया था। बच्ची का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। घटना के बाद बिसावर में तनावभरा सन्नाटा है। पुलिस हालत पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार अपडेट ले रहे हैं।

बेहोशी की हालत में मिली थी बच्ची

बच्ची शनिवार की बीती रात को अन्य बच्चों के साथ बाजार से सामान लेने गई थी। जहां से एक मुस्लिम युवक उसका अगवाकर अपने साथ ले गया। आरोपी बच्ची को कस्बे से करीब 200 मीटर दूर एक पोखर के पास ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ गए अन्य बच्चों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन और पड़ोसी तलाश में जुट गए। काफी देर बाद बच्ची पोखर की बाउंड्री के पास बेहोशी की हालत पड़ी मिली।

लोगों ने मस्जिद पर पत्थर फेंके

मासूम बच्ची से गैर समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना से गुस्साए कस्बा बिसावर के लोगों ने बाजार बंद कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मस्जिद पर पत्थर फेंके और हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर डीएम-एसपी सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया है। घटना में घायल मासूम बच्ची का अभी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page